बस्ती, अगस्त 18 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। गौर ब्लॉक के बभनान कस्बे में संचालित पीएचसी का भवन जर्जर हो चुका है। इसी भवन में एलोपैथिक, आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक तीन अस्पताल चल रहे हैं। रोज करीब 150 से 200 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। भवन की हालत ऐसी है कि चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को इलाज के साथ दवाएं और अभिलेख सुरक्षित रखने में भी परेशानी होती है। बरसात में छत से पानी टपकता है और प्लास्टर गिरने का खतरा बना रहता है। महिला अस्पताल के लिए वर्ष 1985 में भवन का निर्माण कराया गया था। परिसर में चिकित्सकों और कर्मचारियों के लिए आठ आवास भी बनाए गए थे। बाद में महिला अस्पताल बंद होने के बाद यहां पीएचसी संचालित होने लगी। करीब 10-12 कमरों वाले भवन में ओपीडी, वार्ड, दवा स्टोर समेत अन्य कार्य होते हैं। कुछ वर्षों से इसी परिसर में आयुर...