बस्ती, जुलाई 6 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के रोमांचक मुकाबले में खैर क्रिकेट अकादमी ने जयपुरिया क्रिकेट अकादमी को 20 रन से हराकर जीत दर्ज की। यह मुकाबला खैर ग्राउंड में रविवार को खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खैर क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट खोकर 207 रन बनाए। टीम की ओर से यश शर्मा ने 53, आदित्य शर्मा ने 52, यश शुक्ला ने 24 और शशि भूषण ने 19 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। जयपुरिया क्रिकेट अकादमी की ओर से अश्मित पांडेय और अंकित गोंड ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि वंश चौधरी और अतुल चौधरी को एक-एक सफलता मिली। यह भी पढ़ें- Bareily News: पारकर क्रिकेट अकादमी की 101 रनों से शानदार जीत दूसरी पारी में 208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जयपुरिया क्रिकेट अकादमी बस्ती की टीम 29.4 ओवर में 187 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर...