Basti News: जमीन बंटवारे को लेकर पट्टीदारों ने की पिटाई, तीन पर केस
बस्ती, अक्टूबर 15 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। पुरानी बस्ती पुलिस ने पट्टीदारों के बीच जमीन बंटवारे की बात को लेकर मारपीट का मामला दर्ज किया है। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को दी तहरीर में एक व्यक्ति ने बताया कि उसके भाई भवानी शंकर जायसवाल, उनकी पत्नी रीता देवी और पुत्री सेजल निवासी पाण्डेय बाजार मेहदावल रोड ने जमीन बंटवारे व कब्जेदारी की बात को लेकर मेरे बेटे गौतम के साथ मारपीट की। उसे काफी चोट आई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मारपीट, गाली व धमकी देने का केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.