Basti News: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की ऑनलाइन प्रक्रिया में बदलाव
बस्ती, अगस्त 14 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। 2015 से पहले जारी मैन्युअल जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्रों को ऑनलाइन कराना अब आसान नहीं होगा। शासन स्तर से इसकी प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था के तहत ऐसे प्रमाण-पत्रों को ऑनलाइन कराने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी का अनुमोदन अनिवार्य कर दिया गया है। इससे आवेदकों को अब पहले की अपेक्षा अधिक समय और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नई व्यवस्था के तहत आवेदक को नगर पालिका कार्यालय में आवेदन करना होगा। आवेदन को अधिशासी अधिकारी (ईओ) के स्तर से स्वीकृत कराने के बाद सीआरएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन कर सीएमओ पोर्टल पर भेजा जाएगा। साथ ही सीएमओ कार्यालय को पत्र भेजकर मैन्युअल प्रमाण-पत्र को ऑनलाइन किए जाने की अनुमति मांगी जाएगी। सीएमओ की मंजूरी मिलने के बाद आवेदन दोबारा पालिका की साइट पर भेजा ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.