Basti News: जन्माष्टमी देखकर लौट रहे युवक की पिटाई
बस्ती, सितम्बर 8 -- Basti News: बस्ती। दुबौलिया थानाक्षेत्र के धर्मुपुर में मारपीट की घटना में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। धर्मुपुर निवासी मनिराम का आरोप है कि गत चार सितंबर की रात करीब नौ बजे उनका बेटा अंकुश यादव, जन्माष्टमी की झांकी देखकर घर लौट रहा था। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने रास्ते में मारापीटा। मोबाइल पटक कर तोड़ दी और जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इसी गांव के दयाराम यादव, रामसागर, सचिन और आज्ञाराम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.