बस्ती, जुलाई 15 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। राजस्थान में सक्रिय साइबर फ्राड के नेटवर्क से जुड़े तीन शातिरों को साइबर क्राइम थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। इन शातिरों ने जिले के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र स्थित एक जनसेवा केन्द्र के क्यूआर कोड पर फ्राड की रकम दो बार में मंगाकर उसका नकद भुगतान ले लिया था। पुलिस लाइन के सभागार में धरपकड़ का खुलासा करते हुए सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी राजस्थान के एक गैंग से जुड़े हैं। इन्होंने अपने नेटवर्क के माध्यम से साइबर फ्राड की रकम को जनसेवा केंद्र के खाते में मंगाया था। इनके कब्जे से दो मोबाइल, दो मुहर और एक हजार रुपये नकद बरामद किया गया है। इस बाबत सीओ ने बताया कि पकड़े गए शातिरों ने जनसेवा केंद्र के संचालक को धोखे में रखकर यह पूरा फ्राड किया।...