बस्ती, जुलाई 29 -- Basti News: साऊंघाट, हिन्दुस्तान संवाद। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के हड़िया बाघनगर मार्ग पर हड़िया स्थित स्वास्तिक जनरल स्टोर श्रृंगार प्रसाधन एवं गिफ्ट कार्नर तथा इसके बगल स्थित शिवम आटो पार्टस की दुकान में सोमवार रात लगभग 12 बजे आग लग गई। देखते ही देखते दुकान के अंदर से भीषण आग की लपटे व धुंए का गुबार ऊपर तक उठने लगा। दुकानों से आग की लपटे निकलते देख आस-पास के लोग सहम गए। एक व्यक्ति ने जनरल स्टोर के मालिक विकास जायसवाल को फोन पर आग लगने की सूचना दी। विकास जायसवाल व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। सबसे पहले उपकेंद्र को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मंगलवार भोर तक जूझती रहीं। दुकानदारों का कहना है कि लाखों के सामान का नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: बाइक दुकान में लगी...