बस्ती, अक्टूबर 30 -- Basti News: बस्ती। शासन के निर्देश पर 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाली पीईटी-2026 की लिखित परीक्षा के मद्देनजर जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षणिक अवकाश रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के साथ ही सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों में भी अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, बंगाल की खाड़ी से उठे अर्णव चक्रवात के संभावित असर को देखते हुए जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों को भी शुक्रवार को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। बीएसए अनूप कुमार ने इसकी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: माध्यमिक विद्यालयों में आज रहेगा अवकाश यह भी पढ़ें- Prayagraj News: पीईटी के कारण प्रयागराज में शुक्रवार को बंद रहेंगे 12वीं ...