बस्ती, अक्टूबर 16 -- Basti News: बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के बरहुआ गांव में मामूली विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। इसी गांव के शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने तहरीर में बताया कि वह विद्यालय बंद करके अपनी पत्नी के साथ घर आ रहे थे। रास्ते में पानी भरा था। आरोप है कि उसी दौरान गांव की एक लड़की अपनी स्कूटी से तेज रफ्तार में आई, जिससे गंदे पानी के छींटे उनकी पत्नी पर पड़ गए। टोकने पर लड़की के भाई उत्कर्ष समेत तीन लोग मौके पर पहुंच गए और अपशब्द कहने लगे। मना करने पर लाठी-डंडे से मारने-पीटने लगे। मारपीट में उनकी दाहिनी आंख के नीचे, पैर और सिर में चोट आई। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार उत्कर्ष, मार्कंडेय शुक्ल और रामअनुज समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...