बस्ती, सितम्बर 27 -- Basti News: छावनी क्षेत्र के अमोढ़ा कस्बे में तेज हवा के कारण साइकिल और सब्जी की दुकानों के टिनशेड टूटकर सड़क पर गिर गए। कस्बे में लोहार की दुकान का छप्पर भी पलट गया। पंजाब नेशनल बैंक के पास सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ। ढोलवापुर गांव में किसान रामविलास के खेत में सागौन के पेड़ गिर गए। तेज हवा और बारिश से कई किसानों की गन्ने और धान की फसलें खेतों में गिर गईं। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: बारिश की कहर : फसलें बर्बाद, जनजीवन बेहाल यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, खेतों में भरा पानी यह भी पढ़ें- आंधी-पानी से जनजीवन बेहाल, बिजली ठप, खेती भी तबाह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...