Basti News: छावनी में अज्ञात वाहन की ठोकर से राजमिस्त्री की मौत
बस्ती, अक्टूबर 30 -- Basti News: छावनी, हिन्दुस्तान संवाद। छावनी थानाक्षेत्र में गुरुवार शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। गंभीर रूप से घायल राजमिस्त्री को सीएचसी विक्रमजोत ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जद्दूपुर निवासी रामगणेश (60) राजमिस्त्री का काम करता था। वह अविवाहित था और अपने भतीजों के साथ रहता था। गुरुवार को काम खत्म करने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहा था। शाम करीब पांच बजे रामजानकी मार्ग से जद्दूपुर गांव जाने वाले रास्ते के सामने विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने परिजनों को सूचना दी और एंबुलेंस से उसे सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया। प्रभारी चिकित्सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.