बस्ती, सितम्बर 1 -- Basti News: छावनी। विक्रमजोत ब्लॉक के पूरे वेद गांव की हाईस्कूल की छात्रा बेबी (16) पुत्री राजेश की मौत के बाद सोमवार को सीएचसी की टीम गांव में पहुंची। छात्रा के परिवार व उसके आसपास रहने वाले लोगों की डेंगू व मलेरिया की जांच के लिए 16 लोगों की स्लाइड तैयार किया। इसी के साथ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मृतक छात्रा का टॉयफाइड का इलाज हो रहा था, जबकि घरवालों का कहना था कि उसमें डेंगू के लक्षण थे। अगर डेंगू की जांच कराई जाती तो सच्चाई सामने आ सकती थी। सीएचसी के डॉ. भगवान स्वरूप, प्रभाकर श्रीवास्तव, एलटी विवेक वर्मा के साथ स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों की टीम गांव में छात्रा के घर पहुंची। टीम ने सबसे पहले छात्रा के घर वालों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। किसी को स्वास्थ्य संबंधी कोई शिकायत नहीं थी। ग्रामीणों ने बताया ...