बस्ती, अक्टूबर 17 -- Basti News: बस्ती, निज संवादददाता। आरसीसी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दुर्गा स्तुति और महिषासुर वध पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन स्कूली छात्र-छात्राओं ने किया। इसके साथ डांडिया नृत्य और रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डायरेक्टर शैलेश चौधरी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं बुराई पर अच्छाई की विजय के संदेश से परिचित कराना रहा है। कार्यक्रम की शुरूआत मां दुर्गा की स्तुति एवं वंदना से हुआ। इसके बाद महिषासुर वध पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसमें मां दुर्गा की शक्ति, साहस और धर्म की स्थापना का चित्रण किया गया। डांडिया नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का संचार किया। यह भी पढ़ें- Basti News: छात्राओं ने प्रस्तुत की महिषासुर वध क...