बस्ती, अक्टूबर 26 -- Basti News: बस्ती, हिटी। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2027-28 के संबंध में जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में परीक्षा के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार करने व परीक्षा की तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। यह जानकारी मनोविज्ञान केंद्र गोरखपुर की प्रवक्ता निर्मला यादव ने बतौर प्रशिक्षक दिया। जनपदीय नोडल अजय कुमार ने राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती में एक दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वालों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर बीना, अजय प्रकाश लाल, विवेक मणि त्रिपाठी व अन्य स्टाफ मौजूद रहे। कार्यशाला में काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...