Basti News: छवि धूमिल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज
बस्ती, सितम्बर 11 -- Basti News: बस्ती। गौर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के ढोढरी निवासी दिलीप पांडेय ने तहरीर देकर बताया है कि अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उनकी फोटो व एआई से एडिट वीडियो को गलत तरीके से एडिट किया। इसके बाद भ्रामक व आपत्तिजनक वीडियो तैयार करके पोस्ट किया। इससे उनकी छवि धूमिल हुई। पुलिस ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Basti News: एआई से बनाया आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.