बस्ती, अगस्त 29 -- Basti News: बस्ती। थाना कप्तानगंज क्षेत्र के बघौड़ा गांव निवासी सत्यनारायण (60) पुत्र छोटेलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह सुबह करीब सात बजे छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।हादसे के बाद परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ओपेक चिकित्सालय कैली रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर कैली पहुंचे, जहां दोपहर बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर दुबौला चौकी प्रभारी सुनील कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का बेटा बाहर नौकरी करता है। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी ...