Basti News: चौकड़ी टोल पर टकराए दो डीसीएम, कंटेनर और दो कारें
बस्ती, अगस्त 26 -- Basti News: छावनी, हिन्दुस्तान संवाद। छावनी थाना क्षेत्र के चौकड़ी टोल प्लाजा के पास मंगलवार की भोर में लगे लंबे जाम के दौरान तेज रफ्तार डीसीएम आगे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इसके बाद पीछे से आ रहा कंटेनर, एक अन्य डीसीएम और दो कारें भी आपस में टकरा गईं। हादसे में कानपुर निवासी डीसीएम चालक विजय वाजपेयी (48) के हाथ में गंभीर चोट आई, जबकि कंटेनर चालक हृदेश सिंह को मामूली चोट लगी। पुलिस ने घायल डीसीएम चालक को एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया भेजा, जहां से परिजन उसे इलाज के लिए कानपुर ले गए।
दुर्घटना का कारण मंगलवार सुबह करीब चार बजे चौकड़ी टोल प्लाजा से पहले डुहवा कट के पास जाम लगा था। इसी दौरान तेज रफ्तार डीसीएम आगे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। टोल कर्मी डीसीएम को सड़क से हटा पाते, इससे पहले पीछे से आ रहा कंटेनर उससे टकरा गया। कंटेनर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.