Basti News: चैनपुरवा ओवरब्रिज के नीचे सर्विस लेन के गड्ढे भरवाए
बस्ती, जुलाई 26 -- Basti News: बस्ती। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर चैनपुरवा ओवरब्रिज के नीचे सर्विस लेन में लंबे समय से बने गहरे गड्ढों को एनएचएआई ने भरवा दिया। गड्ढों के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। 'हिन्दुस्तान' ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद एनएचएआई हरकत में आया और सर्विस लेन की मरम्मत कराई। एनएचएआई के अथॉरिटी इंजीनियर मनोज पाण्डेय मौके पर पहुंचे और उनकी निगरानी में गड्ढों को भरवाया गया। पिछले करीब एक वर्ष से सर्विस लेन बदहाल थी। गहरे गड्ढों में गिरकर अब तक एक दर्जन से अधिक छोटे-बड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके थे। कई बार वाहनों के गड्ढों में फंसने से जाम की स्थिति भी बन जाती थी। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। मरम्मत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.