Basti News: चेतावनी बिन्दु से 66 सेमी ऊपर पहुंचा सरयू का जलस्तर
बस्ती, जुलाई 25 -- Basti News: विक्रमजोत/दुबौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। इस कारण सरयू नदी का पानी निचले इलाके में फैल रहा है। पानी बढ़ने के साथ नदी का कटान तेज हो गया है। केंद्रीय जल आयोग की अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर 92.39 मीटर पर पहुंच गया है। यह खतरे के निशान से 34 सेमी नीचे है और चेतावनी लेवल से 66 सेमी ऊपर पहुंच गया है। सूचना के अनुसार नदी का जलस्तर प्रति घंटे एक सेमी बढ़ रहा है। नदी का जलस्तर बढ़ने से विक्रमजोत क्षेत्र के निचले व तटीय क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका सताने लगी है। सरयू नदी निर्माणाधीन अयोध्या रिंगरोड के पुल के पास से बीडी तटबंध पर दबाव बनाए हुए है। जहां पर रेत भरी बोरियों से नदी के पानी को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र के कटान प्रभावित गांवों शम्भूपुर, पकड़ी संग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.