बस्ती, अगस्त 26 -- Basti News: बस्ती। ईद-ए-मिलादुनंवी का त्योहार 26 अगस्त को मनाया जाएगा। त्योहार को देखते हुए प्रशासन ने पूरे शहर को चार जोन व 16 सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। यह तैनाती मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए तैनात किया गया है। संपूर्ण कानून व्यवस्था के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी एडीएम ज्ञानचंद्र गुप्ता को सौंपी की गई है। मजिस्ट्रेटों की तैनाती डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने की। तैनाती आदेश के अनुसार पहले जोन में एसडीएम प्रमोद कुमार रहेंगे, जिनके देखरेख में सात सेक्टर हैं, जिसमें कोतवाली पुरानी बस्ती, कलवारी, नगर, मुंडेरवा, लालगंज और वाल्टरगंज थानाक्षेत्र शामिल है। दूसरे जोन में उमाकांत तिवारी को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: जुलूस के मद्देनजर जिले भर में सुरक्षा ...