Basti News: चारागाह की भूमि पर कब्जे का आरोप, एसडीएम से शिकायत
बस्ती, जुलाई 23 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कुदरहा विकासखंड की ग्राम पंचायत बगही उर्फ बेनीपुर में स्थित लगभग 60 बीघा चारागाह मैदान की करीब डेढ़ बीघा भूमि पर कूटरचित तरीके से कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने एसडीएम सदर को शिकायत पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं भूमि प्रबंधन समिति के सदस्य विपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि भू-माफिया राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से चारागाह की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों के विरोध के चलते कब्जे का प्रयास विफल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम बगही उर्फ बेनीपुर की गाटा संख्या 510 सरकारी अभिलेखों में सार्वजनिक चारागाह के रूप में दर्ज थी। अभिलेखों में हेरफेर कर पहले इस भूमि को बंजर श्रेणी में दर्ज किया गया और फिर नियमों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.