Basti News: चकबंदी से अटकी फार्मर रजिस्ट्री, खाद पाने को भटक रहे किसान
बस्ती, अगस्त 3 -- Basti News: टिनिच। भानपुर तहसील के अजगैवाजंगल ग्राम पंचायत सहित आमा तप्पा शिवपुर क्षेत्र में चकबंदी प्रक्रिया के कारण सैकड़ों किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। इसका असर खाद वितरण पर पड़ रहा है और किसानों को यूरिया व डीएपी जैसे उर्वरक प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि धान की रोपाई के बाद फसल को समय पर खाद की आवश्यकता होती है, लेकिन फार्मर रजिस्ट्री लंबित होने से उन्हें खाद नहीं मिल रही है। इससे खेती का कार्य प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्रशेखर चौधरी ने चकबंदी प्रभावित गांवों के किसानों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत खाद वितरण की मांग की है। उधर सहायक विकास अधिकारी (कृषि) विजय वर्मा ने बताया कि चकबंदी वाले गांवों के किसान अपने रकबे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.