बस्ती, अगस्त 2 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के लालगंज थानांतर्गत महसो गांव में एक युवक शनिवार की सुबह फंदे से लटक गया। इसकी जानकारी होते ही परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गए। लेकिन यहां पहुंचते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ लालगंज विनय कुमार पाठक ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पारिवारिक कलह को लेकर युवक के आत्महत्या की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि महसो निवासी संदीप (30) पुत्र रामशंकर की शादी हो चुकी थी। उसके तीन संतानें हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: गृह कलह से परेशान युवक ने की आत्महत्या शनिवार की सुबह करीब छह बजे कमरे में लगे पंखे में उसने दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। इसकी जानकारी परिजनों क...