बस्ती, अगस्त 25 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। रुधौली थानाक्षेत्र के बिजलपुर में मारपीट की घटना में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बिजलपुर निवासी अर्जुन ने तहरीर देकर बताया है कि गत 23 अगस्त की दोपहर व अपने भतीजे विजय व सुनील के साथ घर पर बैठे थे। आरोप है कि तभी गांव के तीन लोग आए और भतीजे को घर में घुसकर अपशब्द कहने लगे। मना करने पर लाठी-डंडा व सरिया से मारापीटा, जिससे सुनील के सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर बेहोश हो गया। साथ ही घर पर खड़ी बाइक को भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी वीपत, शनि और शिवनाथ निवासीगण विजलपुर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच एसआई अनिरुद्ध यादव को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...