Basti News: घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी
बस्ती, अगस्त 31 -- Basti News: बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के महुड़र गांव में घर के सामने खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। संतकबीरनगर के दुधारा थानांतर्गत सैथवलिया निवासी अंकुश कुमार, वर्तमान में पुरानी बस्ती के महुड़र में रह रहे हैं। उनका आरोप है कि गत 24 अगस्त की रात करीब आठ बजे उन्होंने अपनी बाइक घर के सामने खड़ी की थी। अगले दिन सुबह उठे तो बाइक चोरी हो चुकी थी। सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो उसमें रात दो बजे लॉक तोड़ कर बाइक चोरी कर ले जाने की जानकारी हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.