Basti News: घर आने के संबंध में पूछने पर मारपीट कर धमकाया
बस्ती, जुलाई 13 -- Basti News: बस्ती। घर आने के संबंध में पूछने पर मारपीट करने के आरोप में दुबौलिया पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के नटवाजोत निवासी कनीजा बानो पत्नी मो. आमीन ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत दस जुलाई की रात करीब आठ बजे घर के बगल रहने वाले सद्दाम से रात में घर आने के संबंध में पूछने पर विपक्षियों ने मिलकर मारापीटा। साथ ही अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इसी गांव के आरोपित सद्दाम, मथुरा और सेमरा मुस्तहकम निवासी सहजाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.