Basti News: घरेलू विवाद में पत्नी-बेटी पर रॉड से हमला, आरोपी गिरफ्तार
बस्ती, सितम्बर 29 -- Basti News: बस्ती। गौर थानाक्षेत्र के सिरसिया गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में पत्नी के दोनों हाथ और दोनों पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि बेटी के सिर में चोट लगी है। दोनों का जिला अस्पताल बस्ती में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद हुई है। थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि सिरसिया गांव निवासी रामचन्द्र (46) ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी कुसुम (42) और बेटी आंचल (19) पर लोहे की रॉड से हमला किया था। मारपीट में कुसुम के दोनों हाथ और दोनों पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि आंचल के सिर में चोट लगी। घटना के बाद परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल बस्ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.