Basti News: घटने लगा कुआनो का जलस्तर, दुश्वारियां बरकरार
बस्ती, अक्टूबर 12 -- Basti News: बभनान, हिन्दुस्तान संवाद। कुआनो नदी की बाढ़ ने गौर क्षेत्र में सड़क से लेकर खेतों तक तबाही मची है। नदी पिछले 11 दिनों से गोंडा के चंद्रदीप घाट पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कहीं संपर्क मार्ग पानी में डूब गया है तो कहीं पकी हुई धान की फसल खेतों में ही सड़ने लगी है। कई दिनों से पानी में डूबी फसल को देखकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। कर्ज लेकर खेती करने वाले किसानों के सामने अब लागत निकालने का संकट खड़ा हो गया है। रास्तों के डूबने से ग्रामीणों की आवाजाही, बच्चों की सुरक्षा और पशुओं के लिए चारे का इंतजाम भी मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- Basti News: फसल बर्बाद होने से किसानों की बढ़ी चिंता, मुआवजे की मांगचंद्रदीप घाट पर जलस्तर और सड़क की स्थिति केंद्रीय जल आयोग के अनुसार चंद्रदीप घाट गोंडा में 11 अक्तूबर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.