Basti News: ग्रेटर नोएडा में करंट लगने से बस्ती के युवक की मौत
बस्ती, अक्टूबर 25 -- Basti News: सल्टौआ। सोनहा थाना क्षेत्र के रखवलिया गांव निवासी अमर कुमार यादव उर्फ चुलबुल (29) की शुक्रवार की रात ग्रेटर नोएडा में करंट लगने से मौत हो गई। वह दिल्ली में रहकर लाइट सजावट का काम करता था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन तत्काल दिल्ली के लिए रवाना हो गए।परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार की शाम ग्रेटर नोएडा में सजावट का काम चल रहा था। रात करीब आठ बजे अमर जनरेटर लगाकर जमीन से करीब 10-12 फीट ऊंचाई पर चढ़कर लाइट लगा रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और नीचे गिर पड़ा। साथ काम कर रहे लोग उसे गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना दिल्ली में साथ रह रही पत्नी उषा को दी गई। उषा ने गांव में परिजनों को इसकी जानकारी दी। युवक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.