Basti News: ग्राहक सेवा केंद्र से नकदी व लैपटॉप चोरी
बस्ती, जुलाई 31 -- Basti News: बस्ती। हर्रैया थानाक्षेत्र में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र को निशाना बनाते हुए करीब 40 हजार रुपये नकद और एक लैपटॉप चोरी कर लिया। घटना मुर्दाहवा घाट के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सीएसपी संचालक सतीश कुमार ने सुबह केंद्र पहुंचने पर चोरी की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हर्रैया पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि हर्रैया और दुबौलिया थानाक्षेत्रों में एक ही रात कई स्थानों पर चोरी की घटनाएं हुई हैं। लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं। यह भी पढ़ें- Saharsa News: दुकान की दीवार तोड़ लाखों की चोरी सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.