बस्ती, जुलाई 29 -- Basti News: रुधौली। कड़ी धूप तथा भीषण गर्मी के बीच हो रही बिजली की भीषण कटौती से ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण अंचल में घंटों तक बिजली के गायब होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग इस उमस भरी गर्मी में पसीने से तरबतर हो जा रहे हैं। ग्रामीण अंचल में बिजली कब आएगी कब जाएगी इसका कोई रोटेशन नहीं है। अठदमा फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं ने बताया कि पूरी रात बिजली कभी-कभी गायब हो जाती है। मोबाइल चार्ज के लिए कभी-कभी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। धंसा, गंधारिया बुजुर्ग, पटवारिया, खमरिया, अत्तरडीहा, सकतपुर सहित आदि जगहों पर बिजली की भीषण कटौती से लोग परेशान हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...