बस्ती, सितम्बर 21 -- Basti News: बस्ती। विकास खंड गौर परिसर में सरकारी कार्य कर रहे एडीओ पंचायत के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। एडीओ पंचायत की तहरीर पर गौर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हर्रैया थानाक्षेत्र के केशवपुर निवासी प्रशान्त पाण्डेय वर्तमान में विकास खंड गौर में एडीओ पंचायत के पद पर तैनात हैं। पीड़ित ने गौर पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 19 सितंबर की शाम करीब 5:30 बजे गौर ब्लॉक कटास निवासी विशाल सिंह अपने तीन अन्य साथियों के साथ पहुंचे। आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए एडीओ पंचायत के साथ मारपीट की। उन्हें अशोभनीय गालियां दीं। आरोपियों ने उन्हें नौकरी नहीं करने देने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर प...