बस्ती, अक्टूबर 6 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पैड़ा खरहरा गांव में सोमवार को बाइक सवार दो उचक्कों ने गैस कनेक्शन दिलाने का झांसा देकर दो महिलाओं से 1500-1500 रुपये ठग कर फरार हो गए। आरोपी महिलाओं से फोटो व आधार कार्ड भी साथ ले गए। गुड़िया के घर बाइक सवार दो युवक पहुंचे। उन्होंने महिला को बताया कि गैस कनेक्शन के लिए नाम निकला है। गैस कनेक्शन की गाड़ी पैड़ा चौराहे पर खड़ी है। युवकों ने 1500 रुपये देने पर तत्काल गैस कनेक्शन दिलाने का हवाला दिया। युवकों की बातों में आकार महिला ने 1500 रुपये, आधार कार्ड और फोटो दे दिया। इसके बाद युवकों ने पास में रहने वाली उर्मिला से गैस कनेक्शन दिलाने के नाम पर कागजात और 1500 रुपये ले लिया। बाइक सवार युवकों ने दोनों महिलाओं को पैड़ा चौराहे पर आने को कहते हुए निकले गए। महिलाएं...