Basti News: गेस्ट हाउस में युवक की मौत, नानी ने जताई हत्या की आशंका
बस्ती, अक्टूबर 30 -- Basti News: बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में युवक विमलेश की मौत के मामले में उसकी नानी रामपती ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पीड़ित ने बताया कि विमलेश 22 अक्तूबर की शाम दोस्तों के साथ बस्ती मेला देखने आया था। अगले दिन उसने फोन पर शाम आठ बजे तक घर लौटने की बात कही थी। बाद में उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों को सूचना मिली कि विमलेश का शव गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 107 में फंदे से लटका मिला है। नानी ने घटनास्थल की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने में गेस्ट हाउस प्रबंधन पर आनाकानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.