Basti News: गेस्ट हाउस में फंदे से लटकती मिली युवक की लाश
बस्ती, अक्टूबर 25 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में शनिवार को युवक का शव फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी पुरानी बस्ती शशांक शेखर राय ने बताया कि मृतक संतकबीरनगर जिले का रहने वाला था। उसने एक दिन पहले गेस्ट हाउस में कमरा किराए पर लिया था। घटनास्थल से एक बैग मिला है, जिसमें बीयर के दो खाली और एक भरा केन बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। घटना की सूचना परिवारीजनों को देने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Bareily News: सीबीगंज में युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.