Basti News: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर निकला नगर कीर्तन
बस्ती, नवम्बर 22 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। सिक्ख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शहर में नगर कीर्तन निकला। यह नगर कीर्तन कंपनी बाग से निकल कर शहर में भ्रमण करते हुए गुरुद्वारा गांधीनगर में समाप्त हुआ। नगर कीर्तन का आयोजन गुरुद्वारा गांधीनगर की ओर से आयोजित किया गया। गुरुद्वारा के सरदार हरबंश सिंह, गुरुनाम सिंह, सरदार प्रभुप्रीत सिंह, ज्ञानी गांधीनगर के नेतृत्व में निकले नगर कीर्तन से शहर का माहौल भक्तिमय रहा। नगर कीर्तन में वाहनों पर सजे सिक्ख धर्म के गुरुओं की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा के दौरान युवाओं ने गतका का प्रदर्शन किया। उनके करतब देख लोग हतप्रभ रह गए। डीजे के धुन पर शबद-कीर्तन बज रहा था तो ढोलनगाड़े के साथ श्रद्धालुओं ने प्रकाश पर्व मनाया। यह भी पढ़ें- Basti News: गुरु नानक देव के प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.