Basti News: गुमशुदा महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर की थी खुदकुशी
बस्ती, अगस्त 26 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के कलवारी थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला की तलाश पूरी हो गई है। 18 अगस्त से लापता प्रमिला के साथ अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। इसी दिन वाल्टरगंज थानाक्षेत्र में एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था। जिसकी शिनाख्त न होने पर पुलिस ने अंतिम संस्कार भी कर दिया था। बाद में हुलिए के आधार पर इस शव की शिनाख्त प्रमिला के रूप कर ली गई। इस प्रकरण में मंगलवार को मायके पक्ष के लोगों ने एसपी से मिलकर घटनाक्रम की जांच की मांग की। एसपी के आदेश पर एसओ वाल्टरगंज सूर्यप्रकाश सिंह को जांच सौंपी गई है। एसओ वाल्टरगंज के अनुसार जांच में यह स्पष्ट हो गया कि प्रमिला ने गत 18 अगस्त को खुद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इसकी पुष्टि के लिए उसके घर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.