बस्ती, नवम्बर 1 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। रुधौली थानाक्षेत्र में पकड़ी जई गांव में पचास वर्षीय व्यक्ति का शव गांव के दक्षिण सिवान में संदिग्ध परिस्थिति में मिला। उसका शव पेड़ की डाली में गमछे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार व्यक्ति ने फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पकरी जई निवासी शिवजतन यादव (50) पुत्र स्वर्गीय बंशराज यादव खेती-बाड़ी का काम करते थे। वह किसी कारणवश शनिवार की रात्रि में गांव के दक्षिण बाग में गमछे से फांसी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सूचना पाकर मौके पर पहुचे प्रभारी निरीक्षा संजय कुमार दुबे हनुमानगंज चौकी प्रभारी चंद्रप्रकाश सिंह तथा फोरेसिंक टीम ने छानबीन की है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लिया है। मृतक के चार पुत्र तथा दो पुत्रियां हैं। उनके चारों पुत्र बाहर ...