बस्ती, अगस्त 18 -- Basti News: बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने रास्ते में युवक के साथ मारपीट करने व गाड़ी में तोड़फोड़ करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में हरिराम निवासी सिकरा खुर्द थाना मुण्डेरवा ने बताया कि उनका लड़का रोहित अपनी दुकान से घर आ रहा था। रास्ते में दो भाई दधिबल पाण्डेय और डिम्पू पाण्डेय निवासी सिकरा खुर्द ने मारपीट किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...