Basti News: गांव के एक व्यक्ति ने काट दिया बिजली का कनेक्शन, दर्ज हो गया मुकदमा
बस्ती, अगस्त 23 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। दुबौलिया पुलिस ने अशोकपुर बिचला पुरवा में मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी गांव की आरती चौहान पत्नी रामनरेश चौहान ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 18 अगस्त की शाम करीब छह बजे गांव के रामजनक ने जबरन उनके घर में लगे बिजली के कनेक्शन को काट दिया। साथ ही गेट पर लगे पर्दे को फाड़ दिया। विरोध करने पर अपशब्द कहते हुए मारापीटा। साथ ही जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रामजनक के अलावा मनीष, शिवम, वंदना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Basti News: पुरानी रंजिश के चलते किया कुल्हाड़ी हमला, तीन पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.