Basti News: गांजा बेचने का कथित फोटो वायरल, पलटी मिली गुमटी
बस्ती, अगस्त 27 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। छावनी थानाक्षेत्र के एक जगह का सोशल मीडिया में गांजा बेचने के आरोप से संबंधित एक फोटो वायरल हो रहा है। यह गुमटी हाइवे पर बबुरहवा गांव में एक बिल्डिंग मैटिरियल की दुकान के बगल में चलती है।'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। आरोप है कि यहां पर दिव्यांग युवक को गांजा बेचते देखा गया है। मंगलवार को फोटो वायरल होने के बाद यह गुमटी बुधवार को पलटी मिली। इस संबंध में पूछने पर सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि वायरल फोटो को संज्ञान लेकर पुलिस टीम बुधवार की सुबह मौके पर गई थी, वहां पर गुमटी पलटी हुई मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.