Basti News: गला कटने से युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बस्ती, अक्टूबर 2 -- Basti News: बस्ती। छावनी थानाक्षेत्र के नटौवा ग्राम पंचायत के पूरे सुखराम गांव में गुरुवार को गला कटने से एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक घर से करीब 100 मीटर दूर सड़क पर तड़पता मिला। गांव के बच्चों ने उसे देखकर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को नया शेविंग ब्लेड और युवक की चप्पल मिली है। पूरे सुखराम निवासी राहुल राजभर (25) पुत्र आशाराम दोपहर करीब 11:30 बजे गांव में आने वाली पक्की सड़क के किनारे सीमेंट के पोल के पास गंभीर हालत में मिला। गला कटने से अधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौत हो गई। सूचना पर अमोढ़ा चौकी प्रभारी राधारमण यादव, आरक्षी धनवंत यादव समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की। छावनी थानाध्यक्ष राणा डीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.