Basti News: गलत दिशा से आ रही कार ने पुलिस आरक्षी को मारी टक्कर
बस्ती, अक्टूबर 7 -- Basti News: बस्ती। फुटहिया ओवरब्रिज के पास सर्विस लेन पर गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे पुलिस आरक्षी को टक्कर मार दी। हादसे में आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी तहरीर पर नगर बाजार पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थानाक्षेत्र के केशवपुर पचपोखरा निवासी रमाशंकर यादव कुशीनगर में पुलिस आरक्षी के पद पर तैनात हैं। बीते दो सितंबर को अवकाश लेकर बस से घर जा रहे थे। फुटहिया ओवरब्रिज से पहले बस से उतरकर वह सर्विस लेन की बायीं पटरी पर पैदल जा रहे थे। यह भी पढ़ें- Basti News: कुशीनगर के सिपाही को ठोकर मारने वाले चालक पर केस इसी दौरान गलत दिशा से आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोगों ने चालक को रोक लिया और घायल आरक्षी को कार में बैठाया। आरोप है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.