Basti News: गलत तरीके से एमडीएम का संचालन करने पर प्रधानाध्यापिका निलंबित
बस्ती, जुलाई 28 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। बीएसए अनूप कुमार तिवारी ने प्राथमिक विद्यालय डारीडीहा विकास खंड बहादुरपुर की प्रधानाध्यापिका मंजू देवी को निलंबित कर दिया है। इन पर एमडीएम में गड़बड़ी करने का आरोप है। यह कार्रवाई प्रधान की शिकायत पर हुई जांच बाद की गई। शिकायत की जांच बीईओ बहादुरपुर ने की थी। प्रधानाध्यापिका को लेकर ग्राम प्रधान सुनील चौधरी ने शिकायत किया था। इस शिकायत पर बीईओ बहादुरपुर ने जांच की। उन्होंने अपनी आख्या में बताया कि शिकायत के पांच बिन्दुओं पर प्रधानाध्यापिका मंजू देवी से स्पष्टीकरण मांगा गया। शिकायती-पत्र और स्पष्टीकरण की जांच बाद जो तथ्य सामने आया कि उसके अनुसार विद्यालय के एमडीएम के खाते का संचालन नियमों के विपरीत एसएमसी अध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से किया जा रहा है। प्रधानाध्यापिका ने एमडीएम के धन की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.