Basti News: गर्भपात के बाद एक माह तक जिंदगी के लिए जूझ रही पीड़िता ने तोड़ा दम
बस्ती, नवम्बर 14 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। गर्भपात के बाद एक माह तक जिंदगी की जंग लड़ रही युवती की मौत हो गई। अवैध संबंधों के बाद युवती का एक निजी अस्पताल में गर्भपात कराया गया था। आरोप है कि वहां पर ओटी टेक्नीशियन व अन्य स्टॉफ ने मिलकर गर्भपात कराने का प्रयास किया, जिस दौरान उसकी आंते कट गईं। अत्यधिक खून बहने के बाद उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज बस्ती में भर्ती किया गया। युवती की हालत गंभीर देख उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया था। कुछ दिन पूर्व परिजन उसे घर लेकर आ गए थे, जहां शुक्रवार की शाम घर पर उसने दम तोड़ दिया। शहर के पश्चिमी क्षेत्र की रहने वाली व शहर के एक इंटर कॉलेज की छात्रा के माता-पिता अयोध्या में ठेला लगाते हैं। युवती घर पर रहती थी। अवैध संबंध में वह गर्भवती हो गई। पेट में दर्द की शिकायत पर उसकी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.