बस्ती, अक्टूबर 12 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। किसानों की शिकायत पर जिला गन्ना अधिकारी ने टीम के साथ शिवपुर पहुंची। टीम ने गन्ना किसानों के प्लाट पर पहुंच कर गन्ने की वेराइटी की जांच किया। इस दौरान किसानों ने एक दूसरे पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। रविवार को जिला गन्ना अधिकारी जगभान सिंह भदौरिया टीम के साथ गांव के अशोक सिंह, ध्रुवनरायन सिंह के गन्ने के खेत मे जाकर वेराइटी जांचा।कृषि वैज्ञानिक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया की जांच किए गए प्लाटों में कमियां मिली है। अशोक सिंह के प्लाट में लगा गन्ना 94184 है, जबकी सर्वे में 5191 है, जो रिजेक्ट प्रजाति है। उन्होंने बताया की अभी जांच में केवल 40 प्रतिशत सही है। शेष में वेराइटी में गड़बड़ी है। जांच रिपोर्ट शासन को भेजा जाएगा। किसान गगन सिंह ने बताया की हर साल गन्ने की बुआई हुई है। दावा है...