Basti News: गणपति विसर्जन में बज रहे डीजे की तेज धमक से जमीन पर गिरते रहे दुकानों में रखे सामान
बस्ती, सितम्बर 22 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। गणपति विसर्जन के लिए निकले जुलूस में बज रहे डीजे की दिल दहला देने वाली धमक का असर आस-पास की दुकानों पर भी दिखा। दुकानदारों का कहना है कि डीजे की धमक इतनी तेज थी कि उनकी दुकानों की रैक पर रखे छोटे सामान जमीन पर गिरने लगे। उसमें से कई शीशे के सामान टूट भी गए। दुकानदारों का कहना है कि एक तो इतनी तेज आवाज में बजने वाले डीजे का असर सीधे मनुष्य के दिल व दिमाग पर पड़ रहा है, वहीं अब तेज धमक से दुकानों तक में नुकसान हो रहा है। पुलिस और प्रशासन की ओर से इस पर ध्यान न दिया जाना चिंता की बात है। शहर के व्यवसायियों के अनुसार सोमवार देर शाम को गणपति विसर्जन के लिए जुलूस निकाला गया था। जुलूस में शामिल डीजे काफी तेज वाल्यूम पर बज रहा था। हालत यह थी कि उसकी धमक से आस-पास के भवन तक हिल रहे थे। डीजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.