बस्ती, अक्टूबर 29 -- Basti News: बस्ती। धान की मड़ाई के बाद खेत से निकलते समय फंसे ट्रैक्टर को धक्का देकर बाहर निकालने की कोशिश में एक युवक की पहिये के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसा छावनी थानाक्षेत्र के वीरपुर खरहरा गांव के सीवान में हुआ। गंभीर हालत में ग्रामीण उसे सीएचसी विक्रमजोत ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।वीरपुर खरहरा निवासी खुशीराम चौहान (40) पुत्र गरीबदास गांव के एक व्यक्ति के खेत में धान की मड़ाई के बाद ट्रैक्टर को बाहर निकालने में मदद कर रहा था। बताया जा रहा है कि जमीन में नमी होने के कारण ट्रैक्टर चकरोड पर चढ़ते समय फंस गया। उसे निकालने के लिए चालक ने आसपास के लोगों को धक्का लगाने के लिए बुलाया। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया तेजी से घूमने लगा और खुशीराम...