बस्ती, जुलाई 5 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। छावनी थानाक्षेत्र के चरथी कथिक गांव में खेत जोतने के विवाद में असलहा दिखाने का मामला सामने आया है। इस पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में दोनों तरफ के चार लोग घायल बताये जा रहे हैं। यह घटना रविवार को दोपहर की है। मारपीट के दौरान असलहा लेकर चलने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि 'हिन्दुस्तान' नहीं करता है।

घटनास्थल का पृष्ठभूमि छावनी थानाक्षेत्र के चरथी कथिक गांव में बैनामा लिए गये खेत की एक पक्ष जोताई कर रहा था, जिस पर बैनामेदार के परिवार ने आपत्ति जताया। बताया जा रहा कि विवाद बढ़ने पर युवक ने असलहा दिखाकर धमकाया, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। घटना में असलहा दिखाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना की सूचना पाकर म...