Basti News: खेती करने के लिए मांगा पांच लाख का गुंडा टैक्स
बस्ती, सितम्बर 28 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के परसरामपुर थानाक्षेत्र में खेती करने के लिए गुंडा टैक्स मांगने की घटना सामने आई है। आरोप है कि बैनामा कराई गई पांच बीघे खेत में धान की लगी फसल में कुछ लोग ग्लेसियर दवा का छिड़काव कर रहे थे। इसकी जानकारी पर पीड़ित जब खेत के पास पहुंचा तो उसे घेर लिया गया। उससे इलाके में खेती करने के नाम पर आरोपितों ने पांच लाख रुपये की डिमांड की। बीच-बचाव करने आए व्यक्ति को अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी गई।
किसान की शिकायत थानाध्यक्ष परसरामपुर ने बताया कि धमकी देने, रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में चार नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है। अयोध्या जनपद के कोतवाली थानांतर्गत मुजहनिया बरहटा निवासी झुरई प्रसाद ने थाने पर तहरीर देक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.